जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से गाजीपुर जनपद में तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।मुख्य कार्यक्रम तहसील जखनियां में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिले की सातों तहसीलों में कुल 405 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 38 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।