अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ नागौर जिला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने शनिवार को भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ऑफिस ने शनिवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस ने 1 जनवरी को बाड़ी घाटी के पास अवैध बजरी से बड़े दो ट्रैक्टर टोली जप्त किए थे। इस मामले में सहयोग करने वाले चार आरोपियों को अब गिरफ्तार किया है।