चायल: कौशांबी के लोधौर गांव में भीषण गर्मी में गैस एजेंसी पहुंची महिला ने सिर पर रखा खाली सिलेंडर, वीडियो हुआ वायरल
कौशांबी में भीषण गर्मी के बीच एक महिला खाली गैस सिलेंडर सिर पर रखकर पैदल गैस एजेंसी पहुंची। महिला ने बताया कि करीब 20 दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। मंगलवार को वह संतोष इंडियन आर्मी गैस एजेंसी लोधौर पहुंची। राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।