अवंतिपुर बड़ोदिया: अरनियाकला निवासी 27 वर्षीय सचिन मालवीय की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई
अरनियाकला निवासी 27 वर्षीय सचिन मालवीय की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन पिता किशोर मालवीय के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सचिन ने अज्ञात परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। शनिवार से शुजालपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां शनिवार शाम उनकी मौत हो गई।