डीग: डीग में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की हुई मौत
Deeg, Bharatpur | May 13, 2026 शहर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में रामबाग निवासी 40 वर्षीय मजदूर श्याम पुत्र नन्नू राम की मौत हो गई। श्याम ट्रैक्टर पर सवार होकर सहारई रोड की ओर भूसा डालकर वापस अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।