फतेेहपुर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, रास्ते में बेहोश हुआ; साथी की सूझबूझ और समय पर इलाज से बची जान
बाराबंकी के फतेहपुर में एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, उसके साथी की सूझबूझ और समय पर मिले उपचार की वजह से उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के गैसापुर कटरा निवासी अमित कुमार लखनऊ में सेटिंग का काम करते हैं।