गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में GT रोड पर विशेष जांच अभियान, 12 वाहनों को किया जब्त
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड पर विशेष जांच अभियान संचालित कर 12 वाहनों को जब्त किया गया।शुक्रवार को 12 बजे डीसी ऑफिस से इसकी जानकारी दी गई।अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई,जिसमें निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर परिचालन कर रहे कुल 12 ओवरलोड भारी वाहनों को जब्त किया गया।