कटंगी: खाद, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध, किसान संगठनों ने कटंगी में सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
खाद, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से नाराज किसान संगठन किसान गर्जना संगठन और राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने 3 जुलाई को कटंगी में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के.सी.ठाकुर और तहसीलदार पी.एल.साडिया को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि खाद के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस नहीं लिए गए तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।