गोरखपुर: कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार धारा 151 का जमानत कराने पहुंचे युवक पर मनबढ़ों ने किया हमला, वीडियो आया सामने
कोतवाली पुलिस ने बीते बुधवार को मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। जिसका मेडिकल कराने पुलिस वाले जिला अस्पताल ले गए वहां से उसे जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ले गए जहां पर उसकी जमानत हुई। जमानत होते ही कुछ मनबढ़ वहां पहुंचे और पुलिस वालों के सामने उसको मारने लगे जिसका वीडियो सामने आया है, पीड़ित ने कोतवाली थाने पर तहरीर दी है।