सूरजपुर: अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर हाथियों की मौजूदगी से राहगीरों में दहशत
अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित कल्याणपुर जंगल में हाथियों का दल दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सड़क किनारे हाथियों के विचरण करने के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालक सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है ।