सिवनी: विधायक दिनेश राय ने किया लखनवाड़ा मंडल के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण
Seoni, Seoni | Jun 22, 2026 सिवनी विधायक दिनेश राय ने लखनवाड़ा मंडल क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सोमवार को उन्होंने गोपालगंज के पास निर्माणाधीन स्नान घाट और खैरी से सिमरिया तक बन रही सीसी सड़क का जायजा लिया। नाली निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर कार्य समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।