बनमनखी:चार बार मुखिया रह चुके एवं एक बार राजद के पूर्व प्रत्याशी जयकांत लाल ऋषि ने इस बार बनमनखी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।उनके इस घोषणा के बाद क्षेत्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। समर्थकों में जहां उत्साह का माहौल है, वहीं विरोधी खेमे में मंथन शुरू हो गया है।