अंबिकापुर: ग्राम खाला में शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया, मैनपाट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अर्टिका कार एक घर में जा घुसी
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाला में शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया। मैनपाट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में जा घुसी। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि घर और एक बाइक को नुकसान पहुंचा है।