नकली घी की सूचना पर नावाँ में खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ एक दुकान पर दबिश दी। जंत्री के अनुसार मैसेज से बाल किशन बेनीवाल धर्म पर नकली मार्का के मधुसूदन घी बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान नकली घी प्राप्त नहीं हुआ लेकिन सैंपल लिए गए।