कटकमसांडी: कटकमसांडी के जंगलों में आग से तबाही, हरियाली राख में बदली
कटकमसांडी प्रखंड के जंगलों में लगी आग भले थम गई हो, लेकिन इसका असर भयावह है। कई इलाकों में पेड़ झुलस गए और हरियाली राख में बदल गई है। जड़ी-बूटियां, घास और छोटे पौधे नष्ट हो गए, वहीं पक्षियों के घोंसले और वन्य जीवों का जीवन भी प्रभावित हुआ है। आग लगने का मुख्य कारण महुआ चुनने के दौरान पत्तों में लगाई गई आग और लापरवाही बताई जा रही है।