जगदलपुर: बस्तर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट से तीन लाख यात्रियों ने भरी उड़ान, बड़े शहरों से जुड़ा बस्तर
छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्षों की विकास यात्रा में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। जहां राजधानी रायपुर पहले से ही देश के प्रमुख शहरों से वायु मार्ग से जुड़ा था, वहीं अब बस्तर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे शहर भी विमान सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।