सिवनी: कोतवाली पुलिस की तत्परता, लापता 2 मासूम बच्चों को चंद मिनटों में खोजकर परिजनों को सौंपा
Seoni, Seoni | Jun 8, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद वार्ड से लापता हुए दो मासूम बच्चों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद मिनटों में सकुशल खोज लिया। सोमवार को बताया गया कि इसके बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।