हरदा: ग्राम मालोना चारखेड़ा में पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक दवा का किया सेवन, हुई मौत
Harda, Harda | Jan 25, 2025 एक युवक ने शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के चलते कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। आज 25 जनवरी सुबह 11 बजे मृतक के बड़े भाई मानचंद ने बताया कि आशाराम के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।