बीना: शारदा कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर 64 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Apr 1, 2026 64 वर्षीय बसंती बाई पति पहलवान सिंह निवासी विजयपुर गुना जो भोपाल से गुना के लिए निकली थी। वही बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली अज्ञात महिला रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं परिजनों के आने के बाद पुलिस ने बुधवार को मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया।