सिवनी मालवा: नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल होने पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,7 दिन में समाधान नहीं होने पर नगर पालिका गेट पर कचरा डालेंगे
सिवनी मालवा नगर पालिका में गुरुवार दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर में बढ़ रही गंदगी पर गहरी चिंता जताई गई।नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने कहा कि साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधा देना नगर पालिका का पहला काम है लेकिन आज यहां की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुक