ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: ट्रक ड्राइवर ने ₹3 लाख का भूसा चुराया, ट्रक लेकर हुआ फरार, 15 दिन बाद ट्रक लावारिस मिला
ग्वालियर में ट्रक ड्राइवर ने 3 लाख का भुसा चुराया:ट्रक लेकर हुआ था फरार, 15 दिन बाद ट्रक लावारिस मिला मंगलवार की शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर में ट्रक ड्राइवर के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ड्राइवर भूसे से भरा ट्रक लेकर हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुआ था, लेकिन न तो वह तय समय पर वहां पहुंचा और न ही उसके बाद मालिक से संपर्क किया।