मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा-पांकी रोड स्थित विधायक शशि भूषण मेहता के आवास के समीप एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन और बिजली पोल दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान चालक सहित आसपास मौजूद स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति को देखने के लिए ब