दमोह: शांतिपूर्ण होली पर्व के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन शुरू
Damoh, Damoh | Mar 13, 2025 दमोह पुलिस के द्वारा शहर भ्रमण कर फ्लैग मार्च निकालकर शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके बाद आज गुरुवार रात 10 से 11 बजे के बीच होलिका दहन का क्रम शुरू हुआ। जहां शहर के घंटाघर, चरयाई बाजार, पुराना थाना, चैनपुरा, बड़ापुरा, मंगल भवन, गजानन टेकरी, पठानी मोहल्ला, गड़ी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चन के बाद होलिका दहन हुआ।