दमोह: वाहिनी ब्रांड लाल मिर्च पाउडर असुरक्षित पाया गया, खाद्य सुरक्षा प्रशाशन ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Mar 13, 2025 खाद्य सुरक्षा जांच दल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए 21 नवंबर 2024 को उमा मिस्त्री की तलैया, नया बाजार नं01 स्थित हर्षित ट्रेडर्स से वाहिनी ब्रांड लाल मिर्च पाउडर का नमूना जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया था। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में उक्त वाहिनी ब्रांड लाल मिर्च पाउडर असुरक्षित पाया गया है।