आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन एवं जमीर हाल्ट के बीच अप लाइन पर गुरुवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई
Arrah, Bhojpur | Aug 7, 2025 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन एवं जमीर हाल्ट के बीच अप लाइन पर गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव वार्ड नंबर 2 निवासी राम भरोसा सिंह के 53 वर्ष के पुत्र कन्हैया प्रसाद हैं एवं वह गोपाली चौक स्थित कपड़े की दुकान पर काम करते थे।