आरा: तीन दिन से लापता बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिराचक के समीप गांगी नदी से बरामद हुआ
Arrah, Bhojpur | Aug 6, 2025 तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव मिराचक के समीप गांगी नदी से बरामद हुआ। मृतक मौलाबाग के रहने वाले राजेंद्र यादव थे। बताया गया की वो सोमवार को सुबह 4 बजे घर से निकले थे। उसके बाद से परिजनों को कोई जानकारी नही है। नवादा थाना में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया गया था। परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार थे।