कसेडा ग्राम में देवनारायण मंदिर के पास निवासरत गुर्जर समुदाय के परिवार पर कई लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष ने बताया कि आपसी रंजीश के कारण हमला किया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।