प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने में आवास विकास परिषद विद्युत खंड-3 में तैनात सहायक अभियंता विनोद कुमार को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ रविवार को 10 बजे विभागीय जांच के आदेश दिए गए है। पनकी रतनपुर कॉलोनी निवासी विपिन कुमार शुक्ला ने 23 सितंबर को आवास-विकास मुख्यालय लखनऊ शिकायत पत्र भेजा था।