अकबरपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दिए गए निर्देश
जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क अवरोधों को हटाने, सुरक्षा संकेतकों की स्थापना, ब्लैक स्पॉट सुधार तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।