बड़वानी: खेतिया में किसान के थैले से ब्लेड मारकर ₹1 लाख की चोरी, शिकायत दर्ज, CCTV में कैद
खेतिया की बैंक आफ इंडिया में आज गुरूवार को क्राप लोन के एक लाख रुपए जमा करवाने पहुंचे किसान को बैंक परिसर के अंदर दो महिलाओं ने थैली को ब्लैड मार निशाना बनाया है।थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल ग्राम मोरतलाई निवासी किसान ओंकार पिता धरमा जाधव अपनी फसल बेच कर क्रांप लोन की एक लाख रुपए रकम जमा करवाने के लिए बेटे प्रदीप को लेकर पहुंचे थे और घटना हुई है।