*वार्ड क्रमांक 2 में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदाताओं को दिलाई शपथ* सेंधवा रविवार को वार्ड क्रमांक 2 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें आगामी चुनावों में अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ।