गभाना: हाईवे भांकरी पर आगे चल रही कैंटर से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
गभाना क्षेत्र के भांकरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर में करीब 1:30 बजे दिल्ली के हर्ष विहार कॉलोनी निवासी सचिन कुमार अपने साथी के साथ बाइक से अलीगढ़ की तरफ से दिल्ली के ओर जा रहे थे।