मैहर: कैमरों की निगरानी में भी बेखौफ चोर, CCTV में कैद होने के बाद भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
सतना। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जा रहे सतना शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर अत्याधुनिक निगरानी तंत्र स्थापित किया गया है। इसके बावजूद चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी कैमरों में कैद होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिससे सुरक्षा व्यावस्था पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।