लोहरदगा: लोहरदगा में रामनवमी के लिए बाजार में झंडों की बिक्री तेज
शनिवार देर शाम 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनवमी की खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजार पहुंच रहे हैं. राशन, कपड़े, मिठाई व झंडे की दुकान पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है. इस दौरान बस स्टैंड से लेकर ऊपर बाजार छात्र बगीचा तक चहल-पहल देखी गयी. वहीं सबसे अधिक लोग भगवा झंडे की खरीदारी कर रहे थे.