लोहरदगा: लोहरदगा में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, एसडीओ-एसडीपीओ ने निकाला फ्लैग मार्च, CCTV और ड्रोन से रहेगी निगरानी
लोहरदगा मे रामनवमी पर्व को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सक्रिय है। 6 अप्रैल को नगर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में शनिवार शाम 5 :15 बजे शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।