लोहरदगा: मुंद्रिका वेंकेट हॉल में सम्राट अशोक जयंती धूमधाम से मनाई गई, कुशवाहा महासभा के नेतृत्व में समाज ने एकता का संकल्प लिया
लोहरदगा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा युवा मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार शाम 3 बजे लोहरदगा शहर के गुदरी बाजार स्थित मुंद्रिका वेंकेट हॉल में सम्राट अशोक जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सम्राट अशोक के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।