छोटीसादड़ी: विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान का पोस्टर किया गया विमोचन
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल के स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता अभियान के 4 पोस्टर का विमोचन किया गया। महावीर इंटरनेशनल के सचिव लोकेश जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि sdm अधिकारी यतींद्र जी पोरवाल, वरिष्ठ चिकित्सक संजय गुप्ता द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया साथ ही छात्राओं को 100 सेनेटरी नेपकिन भी वितरित किए गए।