छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी पुलिस ने नकबजनी का पर्दाफाश किया, मुनिम निकला चोरों का सहयोगी, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी डिटेन
सीआई तेजकरण चारण ने बताया कि प्रार्थी फकरुद्दीन बोहरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 अक्टूबर 2024 की रात अनाज के गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने 8 से 10 बोरी सरसों चुरा ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया, जिसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।