घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात
घोड़ाडोंगरी के भाजपा विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।