डीग: डीग-भरतपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, मारुति वैन गेट से टकराई, 18 वर्षीय युवक की हुई मौत
डीग-भरतपुर मार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर बने गेट से जा टकराई। हादसे में वाहन चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।