शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सोमवार को खुशियों की दस्तक हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई काउंसलिंग के बाद दो परिवारों के बीच पिछले कई महीनों से चला आ रहा मनमुटाव खत्म हो गया। 18 मामलों की सुनवाई के दौरान टीम ने दो दंपत्तियों को समझा-बुझाकर उनके घर फिर से बसाए।