अरवल: कार्यालय कक्ष में लोगों की समस्याओं पर एसपी ने दिखाई गंभीरता, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 22, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल ने आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के निष्पक्ष, प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए