पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर से ₹10 लाख की रंगदारी की मांग, मामला दर्ज
पटना में चर्चित चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर से रंगदारी मांगी गई है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर स्थित जन चिकित्सा हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह से फोन कर 10 लाख रुपये की डिमांड हुई है। वहीं, रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना के बाद डॉक्टर और उनके परिजनों में खौफ का माहौल है।