पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव का आरोप- पटना में उपमुख्यमंत्री के आवास से लिखी जा रही अपराध की गाथा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे तेजस्वी यादव ने कहा कि अब डिप्टी सीएम के आवास से अपराध की गाथा लिखी जा रही है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में क्राइम चरम पर है लेकिन कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।