अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन समाहरणालय के मुख्य गेट पर लगातार जारी है। बुधवार के दोपहर 12:00 बजे धरना पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।