अनूपपुर: हाई रिस्क गर्भवती महिला को समझाइश देकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
ग्राम पंचायत बदरा में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान स्वास्थ्य अमले को एक ऐसी गर्भवती महिला की जानकारी मिली, जो स्वास्थ्य जांच कराने से लगातार इंकार कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने मेडिकल टीम के साथ महिला के घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में महिला हाई रिस्क गर्भवती पाई गई।