ईचागढ़: मैसड़ा से खदेड़ा गया हाथी पहुंचा ईचागढ़ गांव आधी रात को मथुर कैवर्त का घर तोड़ा,बड़ा हादसा टला
ईचागढ़ प्रखंड के ईचागढ़ गांव के घुनीया टोला में झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने उत्पात मचाया।हाथी ने मथुर कैवर्त के घर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा अनाज खा गया।गनीमत रही कि घर के लोग समय रहते बाहर भाग गए,वरना मिट्टी की दीवार के मलबे में दब सकते थे।ग्रामीणों ने बताया कि हाथी घुनीया टोला में घुस आया।घर तोड़ने की आवाज सुनकर सो रहें परिजन जाग गए।