इटावा: सेंगर नदी के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, ऑटो में सवार दम्पत्ति और बेटा घायल, इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jun 27, 2026 भरथना थाना क्षेत्र के सेंगर नदी के समीप शनिवार दोपहर 3 बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना ऑटो में सवार कन्नौज मिर्जापुर निवासी ताज मोहम्मद व उनकी पत्नी तसलीम बेगम व बेटा राजा गम्भीर रूपसे घायल हो गये। जिसके बाद राहगीरों ने निजी साधन से उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार सुरु किया।