विदिशा नगर: ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, 5000 रकबा में 90% नुकसान से किसान संकट में
विदिशा जिले के परस-परसौरा गांव में ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। करीब 5000 रकबा में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे किसानों को लगभग 90 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। खेतों में लहलहाती फसल अब जमीन पर बिछी नजर आ रही है।गुरुवार शाम 5 बजे किसानों का कहना है कि यह फसल ही उनके सालभर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और कर्ज चुकाने का सहारा थी।