शाहपुरा: शाहपुरा में रामनवमी के पर्व को लेकर भगवान श्री राम की निकाली झांकी
शाहपुरा कस्बे में बुधवार को रामनवमी के पर्व को लेकर भगवान श्री राम की झांकी शाहपुरा में मंडी तिराहे से लेकर सुरेंद्र मोहन हॉस्पिटल तक निकाली गई।वहीं श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारों से क्षेत्र को गुंजायमान किया।कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।